अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. संजना नायर को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, समाज सेवा के लिए मिली पहचान

नई दिल्ली/रुड़की।  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट सामुदायिक सेवा के लिए  डॉ. संजना नायर को सम्मानित किया गया। यह सम्मान  Ishkama Global Change Community  लंदन की ओर से प्रदान किया गया।

डॉ. नायर को यह सम्मान आर्ट और मूवमेंट थेरेपी के माध्यम से हीलिंग, समग्र स्वास्थ्य और सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए दिया गया। यह सम्मान लंदन के समाजसेवी और काउंसलर  डॉ. अबिनाश के बैंस  द्वारा प्रदान किया गया।

सफरोनिया फाउंडेशन  की संस्थापक डॉ. संजना नायर ने महिलाओं के बीच निःशुल्क मेंस्ट्रुअल कप वितरित कर मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने विभिन्न कार्यशालाओं के माध्यम से देशभर में छात्रों, शिक्षकों और संस्थानों को भी लाभान्वित किया है।

इसके अलावा वे सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप कई सामाजिक अभियानों से जुड़ी हैं, जिनके माध्यम से मानव तस्करी और वेश्यावृत्ति से मुक्त कराई गई महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.