After Header-1

देहरादून पुलिस लाइन में एसएसपी ने दौड़ाकर परखी जवानों की फिटनेस

देहरादून। Dehradun पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की शारीरिक क्षमता का आकलन किया तथा उन्हें दौड़ लगवाकर उनकी फिटनेस परखी।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से हमेशा फिट रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल का स्वस्थ और चुस्त रहना बेहद जरूरी है।

परेड समाप्त होने के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों के लिए बनाए गए अत्याधुनिक भोजनालय में साफ-सफाई व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने निर्देश दिए कि मैस की स्वच्छता इसी तरह बनाए रखी जाए और साप्ताहिक मेन्यू के अनुसार पुलिसकर्मियों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.