After Header-1

लोकथात संस्कृति महोत्सव में 23 नवंबर को शामिल होंगे मुख्यमंत्री धामी

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 नवंबर को नैनीताल जिले के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह लालकुआं के बिंदुखत्ता में आयोजित लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि उनके आगमन को लेकर निर्धारित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

जिलाधिकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 23 नवंबर को दोपहर 12:45 बजे पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित एनआईटी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और दोपहर 1:30 बजे लालकुआं के संजय नगर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज मैदान पहुंचेंगे।

यहां से मुख्यमंत्री कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1:45 बजे बिंदुखत्ता के संजय नगर-1 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान पहुंचेंगे। यहां वह लोकथात संस्कृति महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 2:45 बजे बिंदुखत्ता से कार द्वारा रवाना होंगे और 2:55 बजे आदर्श इंटर कॉलेज मैदान, संजय नगर पहुंचेंगे। यहां से वह अपराह्न 3:05 बजे हेलीकॉप्टर से बनबसा के लिए प्रस्थान करेंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.