After Header-1

छठ पर घर जाने वालों को रेलवे की सौगात, दिल्ली से बढ़ाई गईं स्पेशल ट्रेनों की संख्या

नई दिल्ली। छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था बढ़ा दी है। खासकर बिहार और पूर्वी भारत की ओर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों से लगातार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की मांग और भीड़ के अनुसार अतिरिक्त अनारक्षित विशेष रेलगाड़ियां भी संचालित की जाएंगी।

उत्तर रेलवे के अनुसार, 11 नवंबर को दिल्ली क्षेत्र से कुल 34 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया गया। इनमें 31 निर्धारित और तीन अनिर्धारित ट्रेनें शामिल थीं। इनमें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 12, आनंद विहार से नौ, शकूरबस्ती से सात, हजरत निजामुद्दीन से चार, दिल्ली जंक्शन और रोहतक से एक-एक विशेष ट्रेन चलाई गई।

वहीं, 12 नवंबर को दिल्ली क्षेत्र से कुल 31 विशेष रेलगाड़ियों के संचालन की योजना बनाई गई है। इनमें नई दिल्ली से नौ, आनंद विहार टर्मिनल से सात, शकूरबस्ती और हजरत निजामुद्दीन से पांच-पांच, दिल्ली जंक्शन से तीन तथा रोहतक और दिल्ली सराय रोहिल्ला से एक-एक ट्रेन शामिल है।

रेलवे ने 13 नवंबर के लिए भी 24 विशेष रेलगाड़ियों के संचालन की तैयारी की है। इनमें नई दिल्ली से नौ, आनंद विहार से सात, शकूरबस्ती से पांच तथा हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली जंक्शन और रोहतक से एक-एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।

उत्तर रेलवे का कहना है कि छठ पर्व के दौरान यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने और रेलवे स्टेशनों पर भीड़ का दबाव कम करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त अनारक्षित विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को त्योहार के अवसर पर घर पहुंचने में परेशानी न हो।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.