उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से बुधवार को लोक भवन में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए), देहरादून के नवनियुक्त निदेशक डॉ. राजेंद्र प्रसाद खजुरिया ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच वन प्रबंधन, प्रशिक्षण और संस्थान की भूमिका से जुड़े विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।
इस अवसर पर राज्यपाल ने डॉ. खजुरिया को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी प्रशिक्षण और अनुसंधान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि देश के वन अधिकारियों के प्रशिक्षण में अकादमी की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसके सुदृढ़ संचालन से वन संरक्षण एवं पर्यावरण प्रबंधन को भी मजबूती मिलेगी। शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।