अगर आप इस महीने नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो टाटा मोटर्स ने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर पेश किया है। कंपनी ने जुलाई 2026 में अपनी लोकप्रिय हैचबैक टाटा अल्ट्रोज और टाटा टियागो पर आकर्षक छूट की घोषणा की है। अलग-अलग वैरिएंट के आधार पर ग्राहकों को 55 हजार रुपये तक का लाभ मिल सकता है।
टाटा अल्ट्रोज के रेसर वैरिएंट पर सबसे ज्यादा 55 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। वहीं, पेट्रोल और डीजल मॉडल्स पर 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस उपलब्ध है। अल्ट्रोज के सीएनजी वैरिएंट पर इन ऑफर्स के अलावा 20 हजार रुपये का अतिरिक्त इंटरवेंशन ऑफर भी दिया जा रहा है।
अल्ट्रोज की एक्स-शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपये से शुरू होकर 10.65 लाख रुपये तक जाती है। यह कार पेट्रोल, डीजल और सीएनजी इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
वहीं, कंपनी प्री-फेसलिफ्ट टाटा टियागो के बचे हुए स्टॉक पर भी 35 हजार रुपये तक की छूट दे रही है। एक्सई वैरिएंट को छोड़कर पेट्रोल और सीएनजी मॉडल्स पर 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का स्क्रैपेज बोनस और 5 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
इसी बीच टाटा मोटर्स ने नई 2026 टियागो भी बाजार में उतार दी है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपये रखी गई है। इसमें 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल और सीएनजी इंजन का विकल्प मिलता है। दोनों इंजन मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि 2026 टियागो सीएनजी एएमटी में पहली बार पैडल शिफ्टर्स दिए गए हैं। नई टियागो में अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, शार्प हेडलैंप्स और कनेक्टेड टेल लैंप जैसे नए डिजाइन एलिमेंट्स भी शामिल किए गए हैं।