खनन संविदाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए क्षमता संवर्धन पहल

रांची। सीसीएलके मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा सतर्कता विभाग के तत्वावधान में सोमवार को एमटीसी में “खनन संविदाएं (Mining Contracts)” विषय पर क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सीसीएल के निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना)  अनुप हंजूरा ,मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ)  पंकज कुमार,महाप्रबंधक (एचआरडी) एम.एफ. हक तथा महाप्रबंधक (सीएमसी)  राजीव हुई उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने खनन संविदाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों में जागरूकता बढ़ाने, संविदा प्रबंधन से जुड़े एरिया की पहचान करने, हिंड्रेंस रजिस्टर का समुचित संधारण सुनिश्चित करने तथा अधिकारियों को नियमों एवं प्रक्रियाओं की समुचित जानकारी से सुसज्जित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों का नियमित क्षमता संवर्धन अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों एवं विभागों से 44 अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को खनन संविदाओं से संबंधित प्रक्रियाओं, चुनौतियों एवं सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों से अवगत कराना तथा संविदा प्रबंधन में दक्षता एवं जवाबदेही को और सुदृढ़ करना था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.