राज्यसभा चुनाव में बैजनाथ राम का बड़ा दावा, क्या विपक्ष को मिलेगी मात?

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए जारी मतदान के बीच सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार बैजनाथ राम ने अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आए। मतदान के लिए विधानसभा पहुंचे बैजनाथ राम ने कहा कि गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल मौजूद है और दोनों सीटों पर उनकी जीत सुनिश्चित है।

मीडिया से बातचीत में बैजनाथ राम ने कहा कि उनकी जीत की संभावना 100 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में गठबंधन की बैठकों में चुनावी रणनीति और आंकड़ों की समीक्षा की गई है। साथ ही मॉक पोल के नतीजे भी उनके पक्ष में रहे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सभी विधायक एकजुट हैं और पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। बैजनाथ राम ने विश्वास जताया कि मतदान के बाद आने वाले परिणाम गठबंधन के पक्ष में होंगे। उन्होंने कहा कि संख्या बल के आधार पर दोनों सीटों पर जीत तय है और किसी तरह की असमंजस की स्थिति नहीं है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में सरगर्मी तेज है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपने-अपने स्तर पर रणनीति बनाई है, लेकिन बैजनाथ राम के इस आत्मविश्वास भरे बयान ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव के नतीजे आगामी राजनीतिक समीकरणों पर भी असर डाल सकते हैं।

अब सभी की निगाहें मतदान प्रक्रिया पूरी होने और परिणामों की घोषणा पर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि बैजनाथ राम का दावा कितना सही साबित होता है और राज्यसभा की दोनों सीटों पर आखिर किसका कब्जा होता है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के चुनाव मैदान में होने पर प्रतिक्रिया देते हुए बैजनाथ राम ने कहा कि उनके जीतने का कोई सवाल नहीं है।उन्होंने दावा किया कि गठबंधन के दोनों उम्मीदवार राज्यसभा पहुंचेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.