पत्रकार जफर जैदी को भावभीनी श्रद्धांजलि, गोष्ठी में याद किया उनका संघर्ष और समर्पण

रुड़की। हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ दिवंगत पत्रकार Jafar Zaidi की स्मृति में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। कोतवाली मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों, साहित्यकारों और प्रबुद्ध नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने पत्रकारिता के क्षेत्र में जफर जैदी के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक Haji Tasleem Ahmad ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज की सच्चाई को सामने लाने में इसकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि एक सच्चा पत्रकार केवल समाचार नहीं देता, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को शासन और प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता है। जब लोकतंत्र के अन्य स्तंभ अपने दायित्वों से भटकते हैं, तब पत्रकारिता अपनी निर्भीक आवाज से उन्हें सही दिशा दिखाने का काम करती है।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मेयर Gaurav Goyal और धामपुर की पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष Leena Singhal ने भी जफर जैदी के पत्रकारिता के प्रति समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता आज के दौर में बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है, जिसे हर व्यक्ति नहीं कर सकता।

इस अवसर पर Mauazzam Khan ने पत्रकारों के लिए नगर पालिका परिषद में स्थान उपलब्ध कराने और स्वर्गीय जफर जैदी की स्मृति में स्टेडियम परिसर में स्मृति पत्थर स्थापित कराने की घोषणा की। इस घोषणा पर पत्रकारों ने उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में कई सामाजिक, व्यापारिक और पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने भाग लिया। आयोजन के अंत में सभी अतिथियों को शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Najibabad Journalist Welfare Association के तत्वावधान में किया गया, जबकि संचालन प्रदीप डेजी ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.