‘बिकनी वैक्स करवाकर आया हूं!’ Khatron Ke Khiladi 15 में जाने से पहले Ori का मजेदार खुलासा

मुंबई। सोशल मीडिया सेंसेशन Ori जल्द ही Khatron Ke Khiladi के 15वें सीजन में नजर आने वाले हैं। Rohit Shetty के इस चर्चित स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में हिस्सा लेने को लेकर ओरी काफी उत्साहित हैं। शो में एंट्री से पहले उन्होंने अपनी तैयारियों और एक्साइटमेंट को लेकर कई मजेदार बातें साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

ओरी ने खास अंदाज में कहा कि यह उनका पहला “असली” रियलिटी शो होगा और शायद आखिरी भी। उन्होंने मजाक करते हुए कहा, “मैं एक रियलिटी शो वर्जिन हूं। यह मेरा डेब्यू भी होगा और मेरा रिटायरमेंट भी।” उन्होंने बताया कि वह पहले Bigg Boss में केवल एक दिन के लिए गए थे, इसलिए वह उसे पूरा रियलिटी शो अनुभव नहीं मानते।

‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे चुनौतीपूर्ण शो में हिस्सा लेने को लेकर ओरी काफी आत्मविश्वास से भरे नजर आए। उन्होंने अपनी तैयारी को लेकर एक मजेदार खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने शो से पहले ‘बिकनी वैक्स’ भी करवाया है। ओरी ने हंसते हुए कहा कि इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितने उत्साहित हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या यह दर्द सहन करने की एक तरह की प्रैक्टिस थी, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि अब उन्हें लगता है कि वह किसी भी दर्द का सामना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर शो में बिजली के झटकों वाला कोई टास्क आया, तो शायद उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि स्विमिंग टास्क होने पर भी वह पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे।

ओरी ने बताया कि ज्यादातर लोग इस शो में अपने डर को हराने आते हैं, लेकिन उनके लिए यह खुद को परखने का मौका है। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी पहले से ही काफी चुनौतीपूर्ण रही है और अब वह जानना चाहते हैं कि क्या उनके अंदर अभी भी किसी चीज का डर बाकी है। ओरी का कहना है कि शो के कठिन स्टंट और मुश्किल हालात उन्हें खुद से रूबरू कराएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.