बिहार में बदलने वाली है सत्ता की तस्वीर! कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री?

पटना,   बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव की दहलीज पर खड़ी है और नई सरकार के गठन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। मौजूदा मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने मंगलवार को दोपहर 2 बजे अपने आवास पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक को आगामी सत्ता परिवर्तन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर Bharatiya Janata Party ने भी अपने विधायकों की बैठक करीब 3:30 बजे तय की है। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे और भाजपा विधायक दल के नेता के नाम की घोषणा करेंगे, जो अगले मुख्यमंत्री के रूप में सामने आ सकते हैं।

इन दोनों बैठकों के बाद शाम 4 बजे विधानमंडल के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी। इसमें भाजपा विधायक दल के नेता को गठबंधन का नेता चुना जाएगा, जिससे नए मुख्यमंत्री का रास्ता साफ हो जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, बिहार में नई सरकार का गठन 15 अप्रैल को किया जा सकता है और उसी दिन शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित होने की संभावना है। इससे पहले 14 अप्रैल को मौजूदा कैबिनेट की अंतिम बैठक होगी, जिसके बाद नीतीश कुमार राजभवन जाकर इस्तीफा दे सकते हैं।

राजनीतिक हलकों में हलचल तब और तेज हो गई जब उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary के आवास पर सोमवार को राजग नेताओं की महत्वपूर्ण बैठकें हुईं। जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा और ललन सिंह के साथ-साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी वहां पहुंचे।

माना जा रहा है कि भाजपा विधायक दल का नेता ही बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनेगा। फिलहाल सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।

बिहार की राजनीति में इस संभावित बदलाव ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है और अब सबकी नजरें नए मुख्यमंत्री के नाम पर टिकी हुई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.