देहरादून। एडीफाई वर्ल्ड स्कूल में पेरेंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के अभिभावकों का स्वागत करना और उन्हें विद्यालय की शैक्षणिक प्रणाली, मूल्यों तथा कार्यप्रणाली से अवगत कराना था।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसने पूरे आयोजन को एक सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक एडवोकेट पंकज होलकर, प्रधानाचार्य श्री प्रदीप कुमार गौड़, प्रशासन प्रबंधक श्री वीरेंद्र सती, समन्वयक सुश्री रंजीता भोग और सुश्री रेनू कैंथोला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
ओरिएंटेशन के दौरान अभिभावकों को विद्यालय की शिक्षा पद्धति, पाठ्यक्रम, सह-पाठयक्रम गतिविधियों और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अपनाई जा रही विभिन्न पहल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्कूल प्रशासन ने बताया कि संस्थान केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता पर ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देता है।
कार्यक्रम में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें अभिभावकों ने अपने प्रश्न पूछे और विद्यालय की कार्यप्रणाली को बेहतर तरीके से समझा। इस दौरान अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं और शिक्षा के प्रति दृष्टिकोण की सराहना की।
विद्यालय प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और अभिभावकों के सहयोग से एक सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण तैयार करेंगे।
इस आयोजन को नए शैक्षणिक सत्र की एक मजबूत और सकारात्मक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जिसने अभिभावकों और विद्यालय के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।