सुप्रीम कोर्ट के वकील को भेंट की गई खास आध्यात्मिक पुस्तक, जानिए क्या है इसकी खासियत

रुड़की। ब्रह्माकुमारीज की आध्यात्मिक विचारधारा से प्रेरित प्रख्यात लेखक डॉ गोपाल नारसन द्वारा लिखित पुस्तक  ‘श्रीमद्भागवत गीता शिव परमात्मा उवाच’ को सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार चड्ढा को भेंट किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड में संस्कृत शिक्षा निदेशक रह चुके डॉ आनन्द भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

पुस्तक भेंट कार्यक्रम के दौरान संजय कुमार चड्ढा ने ब्रह्माकुमारीज द्वारा संचालित विश्व शांति अभियानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि *श्रीमद्भागवत गीता* जैसे आध्यात्मिक ग्रंथों पर समय-समय पर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मेलन आयोजित करना समाज और राष्ट्र के लिए अत्यंत उपयोगी कदम है। इससे लोगों में नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है।

डॉ आनन्द भारद्वाज ने इस पुस्तक को जीवन जीने की कला का प्रतिबिंब बताते हुए कहा कि यह केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रचनाएं समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

लेखक डॉ गोपाल नारसन ने बताया कि पुस्तक में गीता के संदेशों को सरल और आधुनिक संदर्भों में प्रस्तुत किया गया है, जिससे आम पाठक भी इसे आसानी से समझ सकें। उनका उद्देश्य आध्यात्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।

यह आयोजन आध्यात्मिक और बौद्धिक संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ, जहां ज्ञान, विचार और संस्कृति के आदान-प्रदान पर विशेष जोर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.