देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल) से उप सेना प्रमुख (रणनीति) राजीव घई ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों के बीच देश की सुरक्षा, सामरिक रणनीति और वर्तमान परिदृश्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक को औपचारिक होने के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, वार्ता में रणनीतिक तैयारियों और विभिन्न सुरक्षा पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। राज्यपाल ने सशस्त्र बलों की भूमिका की सराहना करते हुए देश की सुरक्षा के प्रति उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
यह मुलाकात प्रशासनिक और सैन्य समन्वय को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।