विदेश पढ़ाई का सपना कैसे पूरा कर रहा है टीआईजी? जानिए इसकी सफलता की कहानी

देहरादून।  विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना देखने वाले उत्तर भारत के विद्यार्थियों के लिए *द इमिग्रेशन गुरुज प्राइवेट लिमिटेड (टीआईजी)  पिछले एक दशक से एक भरोसेमंद मार्गदर्शक के रूप में स्थापित हो चुका है। हरियाणा के करनाल में मुख्यालय वाली यह संस्था अब तक 12 हजार से अधिक छात्रों को दुनिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में दाखिला दिलाने में मदद कर चुकी है।

टीआईजी की सहायता से विद्यार्थियों ने कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और न्यूजीलैंड जैसे देशों के नामी शिक्षण संस्थानों में सफलतापूर्वक प्रवेश प्राप्त किया है। संस्था की विशेषता यह है कि यह छात्रों को विदेश शिक्षा से जुड़ी हर प्रक्रिया में चरणबद्ध और संपूर्ण सहयोग प्रदान करती है।

संस्थान की अनुभवी काउंसलिंग टीम विद्यार्थियों की शैक्षणिक पृष्ठभूमि, आर्थिक स्थिति और करियर लक्ष्यों का गहन विश्लेषण कर उन्हें सबसे उपयुक्त विश्वविद्यालय और पाठ्यक्रम का सुझाव देती है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज़ीकरण, वीज़ा काउंसलिंग और प्री-डिपार्चर गाइडेंस तक छात्रों को हर स्तर पर मार्गदर्शन दिया जाता है।

टीआईजी की पारदर्शी कार्यप्रणाली और समयबद्ध सेवाओं ने इसे अभिभावकों और छात्रों के बीच एक विश्वसनीय नाम बना दिया है। संस्था का दावा है कि उसकी उच्च सफलता दर और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की नीति ही उसे अन्य कंसल्टेंसी संस्थानों से अलग पहचान दिलाती है।

पिछले दस वर्षों में संस्था ने हजारों छात्रों के विदेश में पढ़ाई के सपने को साकार कर उन्हें वैश्विक स्तर पर बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टीआईजी का कहना है कि वह आगे भी विद्यार्थियों को सुरक्षित, सही और सफल शैक्षणिक विकल्प प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.