उद्यमिता महोत्सव में चमके युवा स्टार्टअप्स, 51 लाभार्थियों को मिला सम्मान

देहरादून। राजधानी के राजपुर रोड स्थित सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट में शनिवार को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत एक दिवसीय राज्य स्तरीय उद्यमिता महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने एमयूवाई ओलम्पिक्स की भी शुरुआत की और उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 51 लाभार्थियों को सम्मानित किया। 🎖️

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शी और संवेदनशील शासन के साथ विकास को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देकर युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

मंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना को युवाओं के लिए एक सशक्त मंच बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से प्रदेश के युवा अपने नवाचार और व्यावसायिक विचारों को साकार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और वित्तीय सहायता प्रदान कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने अपने उत्पादों और स्टार्टअप आइडियाज का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पाद, कृषि आधारित उद्यम और तकनीकी स्टार्टअप्स विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इससे यह स्पष्ट हुआ कि राज्य के युवा पारंपरिक संसाधनों को आधुनिक बाजार से जोड़कर नए अवसर सृजित कर रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे और सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में उद्यमिता के प्रति रुचि बढ़ेगी और प्रदेश को राष्ट्रीय ही नहीं, वैश्विक स्तर पर भी नई पहचान मिलेगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.