After Header-1

उत्तराखंड में एक लाख से अधिक परिवारों का पक्के घर का सपना हुआ पूरा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पिछले पांच वर्षों के दौरान गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता पहुंचाने का प्रयास किया है। वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन से लेकर आवास, रसोई गैस और स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने तक कई योजनाओं को जरूरतमंदों के कल्याण से जोड़ा गया है। सरकार का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक संबल देने के साथ उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

एक लाख से अधिक परिवारों को मिले पक्के आवास

गरीब परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विशेष प्रयास किए गए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत प्रदेश में 53 हजार से अधिक परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा चुके हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष 2022 से अब तक 39,815 परिवार इस योजना से लाभान्वित हुए हैं।

इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत भी आवास निर्माण को गति दी गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में 925 आवासों का निर्माण किया गया है। इन योजनाओं के माध्यम से उन परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है, जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपना घर बनाने में सक्षम नहीं थे।

पेंशन और स्वरोजगार से सामाजिक सुरक्षा

राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन भी शामिल हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकें।

वहीं, रसोई गैस और छोटे कारोबारियों को ऋण उपलब्ध कराने जैसी योजनाओं के माध्यम से भी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत देने का प्रयास किया गया है। स्वरोजगार को बढ़ावा देकर छोटे कारोबारियों को आत्मनिर्भर बनाने पर भी जोर दिया गया है।

सरकार का कहना है कि गरीब कल्याण और सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक मजबूती देने के साथ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी है।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.