किच्छा। क्षेत्र में होटल और रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग को लेकर देवभूमि व्यापार मंडल ने चेतावनी जारी की है। व्यापार मंडल के महामंत्री **नितिन पटेल** ने सभी प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की है कि वे अपने होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल न करें।
उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर केवल घरों में उपयोग के लिए निर्धारित है और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इसका प्रयोग नियमों के विरुद्ध है। यदि किसी होटल या रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग पाया गया तो संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
नितिन पटेल ने बताया कि प्रशासन की ओर से जल्द ही क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा सकता है। ऐसे में सभी व्यापारियों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करते हुए अपने प्रतिष्ठानों में केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडर का ही उपयोग करें।