अमित शाह की रैली पर कांग्रेस का हमला, धीरेंद्र प्रताप बोले—सरकारी संसाधनों का हुआ दुरुपयोग

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता Dhirendra Pratap ने केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah की रैली को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह रैली राजनीतिक कम और सरकारी कार्यक्रम अधिक नजर आई।

धीरेंद्र प्रताप ने आरोप लगाया कि रैली में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी बसों और अन्य सरकारी संसाधनों का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया गया। इसके बावजूद कार्यक्रम में अपेक्षा के अनुरूप भीड़ नहीं पहुंच सकी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा शासन में सरकारी संसाधनों का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक स्थिति है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों द्वारा सरकारी साधनों का इस तरह इस्तेमाल किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.