पुष्कर सिंह धामी के खटीमा दौरे में क्या मिला जनता को बड़ा आश्वासन?

सुबह सूचना। खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा दौरे के दूसरे दिन शनिवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड और हेलीपेड परिसर में जनप्रतिनिधियों तथा आम जनता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और प्रत्येक शिकायत पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में नगर पालिका खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा और उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के इस जनसंपर्क कार्यक्रम से स्थानीय लोगों में सकारात्मक संदेश गया है और उन्हें शीघ्र समाधान की उम्मीद जगी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.