रुद्रपुर में श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा, जयकारों से गूंजा पूरा शहर

रुद्रपुर।  श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के अवसर पर बुधवार शाम शहर में भव्य एवं विशाल निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत लोक विहार स्थित शिव मंदिर से हुई, जो गल्ला मंडी स्थित श्री श्याम मंदिर तक निकाली गई। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र “हारे का सहारा—बाबा श्याम हमारा” के जयघोष से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

श्रद्धालु हाथों में रंग-बिरंगे निशान लेकर पदयात्रा में शामिल हुए। भजन-कीर्तन और श्याम नाम के जयकारों के बीच सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

निशान यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने स्वयं निशान उठाकर पदयात्रा की और श्री श्याम मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खाटू श्याम, जिन्हें भगवान श्रीकृष्ण का अवतार माना जाता है, की महिमा अपरंपार है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं।

ठुकराल ने सभी श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

निशान यात्रा में अनुराग शर्मा, यश पाठक, वैभव शर्मा, अरुण गुप्ता, पंकज गुप्ता, अध्यांश गौड़, चिराग, नैतिक, अनिल गुप्ता, रमेश जायसवाल, सागर, विनोद भाटिया, भरत, सुरभि, सलोनी, पूनम, राधिका, सरिता, सुमन, मीना, नेहा, प्रीति, ऋचा, विनीता, काजल आहूजा, रूचि, अमन, साहिल, सन्नी, अजय, संदीप, भावना, बबीता, सृष्टि सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.