चम्पावत प्रदेश के पर्यटन मंत्री **सतपाल महाराज** ने चम्पावत जनपद के बनबसा स्थित गुदमी क्षेत्र में प्रस्तावित आधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह परियोजना **भारतीय भू-सीमा पत्तन प्राधिकरण** द्वारा विकसित की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और परियोजना को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह लैंड पोर्ट भारत-नेपाल के बीच व्यापारिक गतिविधियों को नया आयाम देगी और सीमावर्ती क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी।
महाराज ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह पोर्ट क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगी और स्थानीय व्यापारियों को सीधा लाभ पहुंचाएगी।