कुंभ 2027 की भव्य तैयारी शुरू, सीएम धामी ने 234 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

हरिद्वार। मुख्यमंत्री **पुष्कर सिंह धामी** ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेला हरिद्वार की तैयारियों को गति देते हुए 234.55 करोड़ रुपये की लागत से 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया। कुंभ मेला नियंत्रण भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं कुंभ 2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के साथ हरिद्वार के दीर्घकालीन विकास को भी मजबूती देंगी। सरकार सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक सुविधाओं से युक्त कुंभ आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.