रुद्रपुर। पूर्व विधायक **राजकुमार ठुकराल** का जन्मदिन शहरभर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। उनके समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें लड्डुओं से तोला और केक काटकर शुभकामनाएं दीं। पूरे दिन रुद्रपुर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
बीती शाम ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में भव्य रोड शो निकाला गया, जो कैंप के विभिन्न मार्गों से होता हुआ गुजरा। जगह-जगह फूलमालाओं से उनका स्वागत किया गया। विशाल सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी जाहिर की। समर्थकों का जोश इस कदर था कि मानो कोई चुनावी रैली आयोजित हो रही हो।
रमपुरा क्षेत्र में भी खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की थाप पर समर्थक झूमते नजर आए। कई स्थानों पर केक काटकर ठुकराल की लंबी आयु की कामना की गई। शहर की अन्य बस्तियों में भी जन्मदिन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जिस प्रकार से जन्मदिन को शक्ति प्रदर्शन के रूप में मनाया गया, उससे आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के संकेत मिल रहे हैं। समर्थकों का उत्साह यह दर्शा रहा है कि ठुकराल एक बार फिर सक्रिय भूमिका में नजर आ सकते हैं।
इस अवसर पर समाजसेवी, व्यापारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम ने शहर में सियासी हलचल को और तेज कर दिया है।