After Header-1

देहरादून में ‘योग भगाए रोग’ कार्यक्रम, अखिल भारतीय प्रधान देंगे विशेष मार्गदर्शन

300×250 ADS-1

देहरादून। स्वास्थ्य जागरूकता और योग के प्रसार के उद्देश्य से भारतीय योग संस्थान के अखिल भारतीय प्रधान देशराज गुप्ता 20 फरवरी 2026 को देहरादून पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को सायं 3:00 बजे से 5:30 बजे तक स्वर्गपुरी आश्रम, रेस कोर्स पुलिस लाइन के सामने आयोजित कार्यक्रम में वे “योग भगाए रोग” विषय पर विस्तृत जानकारी देंगे।

कार्यक्रम में योग के माध्यम से विभिन्न रोगों से बचाव, शारीरिक एवं मानसिक संतुलन बनाए रखने और दिनचर्या में योग को शामिल करने के व्यावहारिक उपायों पर प्रकाश डाला जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। समस्त उत्तराखंड निवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।

300×600 ADS-2

भारतीय योग संस्थान भारतीय संस्कृति और “वसुधैव कुटुंबकम्” के आदर्श में विश्वास रखता है। संस्थान की स्थापना 10 अप्रैल 1967 को दिल्ली में आदरणीय प्रकाश लाल जी द्वारा पहले निशुल्क योग केंद्र के साथ की गई थी। आज संस्थान देश-विदेश में लगभग 4500 निशुल्क योग केंद्र संचालित कर रहा है। मॉरीशस, यूके, फिजी, यूएसए, दुबई और ताइवान सहित कई देशों में इसके केंद्र सक्रिय हैं।

संस्थान का उद्देश्य ऐसे प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकें और लोगों को निरोग जीवन की ओर प्रेरित करें।

कार्यक्रम की तैयारियों में उत्तराखंड प्रांत के प्रांतीय मंत्री मोहनलाल विरमानी, जिला मंत्री सुधीर वर्मा, रणजीत राणा और मनोज जायसवाल अपनी-अपनी टीमों के साथ जुटे हुए हैं। आयोजकों ने विश्वास जताया है कि यह कार्यक्रम योग जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.