After Header-1

तांबाखानी सुरंग में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

300×250 ADS-1

उत्तरकाशी,  उत्तरकाशी की तांबाखानी सुरंग में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। सुरंग के भीतर एक अज्ञात अल्टो कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

300×600 ADS-2

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुआ। पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नवीन सिंह राणा (33), निवासी ग्राम चुंगी बाडेथी, उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश में सुरंग व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.