After Header-1

पाबौं में 5.70 करोड़ की सौगात! डॉ. धन सिंह रावत ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास

300×250 ADS-1

पौड़ी/पाबौं। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पाबौं विकासखंड में सोमवार को उस समय उत्साह का माहौल बन गया, जब सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पहुंचे। स्थानीय जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। फूलों की वर्षा और गगनभेदी नारों के बीच आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में भारी जनसमूह उमड़ा।

पाबौं विकासखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने खुण्डेश्वर मैदान में 570 लाख रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन योजनाओं में क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने, सड़क एवं अन्य जनसुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े कार्य शामिल हैं।

300×600 ADS-2

अपने संबोधन में डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पाबौं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भविष्य में भी नई योजनाएं लाई जाएंगी। मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि दूरस्थ क्षेत्रों में भी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं सुलभ हों।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत, ब्लॉक प्रमुख लता, मातवार सिंह रावत, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने मंत्री के समक्ष क्षेत्र की समस्याएं भी रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.