उत्तराखंड वक्फ बोर्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मोहम्मद आरिफ बने नए सीईओ

रूड़की/पिरान कलियर। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड में प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव किया गया है। अल्पसंख्यक कल्याण अनुभाग द्वारा लोकायुक्त कार्यालय में तैनात अनु सचिव मोहम्मद आरिफ को उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति वर्तमान में अधिशासी अभियंता, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, हरिद्वार (शहरी) में तैनात सैयद सिराज उस्मान के स्थान पर की गई है।

इस संबंध में अल्पसंख्यक कल्याण अनुभाग के अपर सचिव राजेंद्र कुमार द्वारा विधिवत आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेशों के साथ ही संबंधित विभागों को आवश्यक अनुपालन के निर्देश भी दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि मोहम्मद आरिफ की नियुक्ति से वक्फ बोर्ड के प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और प्रभावशीलता बढ़ने की उम्मीद है। शासन स्तर पर इस बदलाव को वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.