अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर पुलिस का संवाद, रुड़की कोतवाली में दिखी सहभागिता की नई तस्वीर

रुड़की। विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर सिविल लाइन कोतवाली रुड़की में अल्पसंख्यक समुदाय के संभ्रांत लोगों के साथ एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोगों के साथ ही शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की। संगोष्ठी का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना और पुलिस एवं प्रशासन द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की जानकारी देना रहा।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने सभी को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने अल्पसंख्यक आयोग से संबंधित पुस्तिकाएं भी उपस्थित लोगों को भेंट कीं। इसके साथ ही समाज में फैली कुरीतियों, नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराधों से बचाव और यातायात सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान उच्च अंक प्राप्त करने पर छात्रा नरगिस को सम्मानित किया गया, जिससे शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश गया। इस अवसर पर ढंडेरा सभासद विजय सिंह पंवार, मुबारक अली, सय्याद अली, जावेद अली, साबिर अली, मोहित कुमार, मेहरबान, मोहम्मद बिलाल, सौबान, सलमान फरीदी, राजीव कुमार, अशरफ सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.