डिगो और स्पाइसजेट की फ्लाइट्स क्यों रोकी गईं? यात्रियों में चिंता बढ़ी

श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को ऑपरेशनल कारणों के चलते कम से कम **पांच उड़ानें रद्द** कर दी गईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो की कुल चार उड़ानें पूरे दिन के लिए रद्द कर दी गईं। इनमें अमृतसर के लिए उड़ान 6E 6165, दिल्ली के लिए 6E 6761, कोलकाता के लिए 6E 6962 और रात 8:40 बजे दिल्ली के लिए उड़ान 6E 2449 शामिल हैं।

इंडिगो के अलावा स्पाइसजेट की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट **SG 664 (12:55 बजे)** भी ऑपरेशनल कारणों से संचालित नहीं हो सकी। लगातार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों में भ्रम और असुविधा की स्थिति रही।

अधिकारियों ने प्रभावित यात्रियों को सलाह दी है कि वे **रीबुकिंग** या अन्य सहायता के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें। एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.