राजस्व वसूली अभियान तेज — साई कंस्ट्रक्शन, डीएचएफएल और ओपीजी टीवी की संपत्तियों पर प्रशासन का शिकंजा!

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर देहरादून जिले में बड़े बकायदारों के खिलाफ राजस्व वसूली अभियान तेज हो गया है। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) को अपने-अपने क्षेत्रों में बकायेदारों से लंबित राजस्व की वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को एसडीएम न्याय कुमकुम जोशी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने तहसील सदर क्षेत्र में तीन बड़ी संपत्तियों को कुर्क किया।

अभियान के तहत पहली कार्रवाई मैसर्स साई कंस्ट्रक्शन बिल्डर्स (राजीव त्यागी)** के खिलाफ की गई। राजपुर रोड स्थित ‘विसप्रिंग विला’ में उनका 4 बीएचके फ्लैट लगभग ₹3.41 करोड़ की जीएसटी बकाया राशि के चलते सील कर दिया गया।

दूसरी कार्रवाई में डीएचएफएल प्रमेसिया लाइफ इंश्योरेंस के खिलाफ ₹33.83 लाख और 10 प्रतिशत संग्रह व्यय की वसूली के लिए कार्यालय को कुर्क कर सील किया गया।

वहीं, तीसरी कार्रवाई में मैसर्स ओपीजी टीवी (सुमित प्रकाश गुप्ता), कैनाल रोड के खिलाफ लगभग ₹20.10 लाख की बकाया राशि के चलते कार्रवाई की गई। इस मामले में कृष्णा होम, राजपुर रोड में उनका फ्लैट कुर्क कर सील किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई राजस्व वसूली अधिनियम के तहत की गई है और आगे भी ऐसे बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा में बकाया जमा नहीं किया गया तो नीलामी की कार्यवाही भी शुरू की जा सकती है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.