89 की उम्र में धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल से मिली राहत, जानिए अब कैसी है तबीयत!

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और सिनेमा जगत के ही-मैन धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार की खबर ने फैंस को राहत दी है। सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें कुछ दिन पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह हालत स्थिर होने पर डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया

जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र को सुबह करीब साढ़े सात बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई। उन्हें एंबुलेंस के जरिए घर लाया गया, जहां उनके बेटे बॉबी देओल पूरे समय साथ रहे। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी सेहत में अब काफी सुधार है, हालांकि उनका इलाज घर पर ही जारी रहेगा

धर्मेंद्र का इलाज कर रहे डॉ. प्रतित समदानी ने बताया—

“धर्मेंद्र जी की स्थिति अब स्थिर है। परिवार की इच्छा के अनुसार आगे की चिकित्सकीय देखरेख घर पर ही की जाएगी।”

जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर लोग अपने प्रिय अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहे हैं।

89 वर्षीय धर्मेंद्र, जो अपनी फिटनेस, सादगी और शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं, पिछले सात दशकों से भारतीय सिनेमा के चमकते सितारे रहे हैं। उनकी यादगार फिल्मों में शोले, चुपके चुपके, सीता और गीता और धरमवीर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी धर्मेंद्र अपने फैंस से जुड़े रहते हैं और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हुए अपनी झलक साझा करते हैं।

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अब उनका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में घर पर जारी रहेगा। परिवार ने भी प्रशंसकों से प्रार्थना की है कि वे धर्मेंद्र के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं देते रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.