नई दिल्ली:उत्तराखंड कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की एक महत्वपूर्ण बैठक आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा तथा सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा शामिल रहे।
बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, प्रदेश में पार्टी की रणनीति, और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि तथा प्रदेश महासचिव अजय सिंह भी मौजूद रहे।
बैठक उपरांत नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में जनहित और जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में पार्टी एकजुटता के साथ कार्य कर रही है।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस राज्य में जनता के मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष जारी रखेगी और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।