भारत के युकी भांबरी और क्रोएशिया के आंद्रे गोरोनसन ने वियना ओपन 2025 के पुरुष युगल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस जोड़ी ने शुक्रवार को विश्व नंबर-2 मेटे पाविच और मार्सेलो अरेवालो की जोड़ी को क्वार्टरफाइनल में हराया।
भांबरी-गोरोनसन की जोड़ी को वॉकओवर से जीत मिली, क्योंकि पाविच-अरेवालो चोट के चलते मुकाबले से हट गए। पहले सेट में भांबरी और गोरोनसन 6-7(6) से पिछड़ गए थे, लेकिन उन्होंने दूसरा सेट 6-4 से जीतकर शानदार वापसी की।
गौरतलब है कि पाविच-अरेवालो की जोड़ी ने फ्रेंच ओपन 2024 का खिताब जीता था। अब भांबरी-गोरोनसन की जोड़ी सेमीफाइनल में ऑस्ट्रिया के लुकास मीडलर और पुर्तगाल के फ्रांसिस्को कैब्राल की जोड़ी से भिड़ेगी।