After Header-1

विधानसभा चुनाव से पहले कबिलासपुर में करोड़ों की नकदी जब्त, पुलिस की छापेमारी से खुला राज़?

गोपालगंज। विधानसभा चुनाव से पहले जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर करोड़ों रुपए की नकदी बरामद की है। थावे थाना क्षेत्र के कबिलासपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात छापेमारी की। कार्रवाई में करीब एक करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए हैं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, थावे थानाध्यक्ष और फर्स्ट पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से एक व्यक्ति के घर पर छापा मारा। घर की तलाशी के दौरान बक्सों में रखी भारी मात्रा में नकदी मिली। पुलिस ने मौके से कई बैंक पासबुक और दस्तावेज भी जब्त किए हैं। फिलहाल बरामद रुपए की गिनती जारी है।

पुलिस के अनुसार, जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी राशि कहां से आई और इसे चुनाव से पहले कहां ले जाया जा रहा था। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस रकम का संबंध किसी चुनावी फंडिंग या अवैध गतिविधि से है।

थावे थाना पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ** शुरू कर दी है, जबकि जिले के पुलिस मुख्यालय ने पूरे मामले की निगरानी अपने हाथ में ले ली है। माना जा रहा है कि चुनाव से पहले यह कार्रवाई प्रशासन की सतर्कता का बड़ा संकेत है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.