सचिन गुप्ता ने पिता को दी श्रद्धांजलि — रक्तदान और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर बना प्रेरणा का संदेश

रुड़की। स्वर्गीय राम बिहारी गुप्ता की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर ईदगाह चौक स्थित एक होटल में विशाल रक्तदान एवं नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके सुपुत्र एवं कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर स्वर्गीय गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिविर में उमड़ी भीड़ के बीच सचिन गुप्ता ने कहा कि “रक्तदान महादान है”, क्योंकि रक्तदान करने से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है बल्कि यह किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए, ताकि किसी आपात स्थिति में जीवन बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस शिविर में एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों की मदद करेगा और कई जीवन बचाने में सहायक सिद्ध होगा।

इस मौके पर नगर के प्रसिद्ध चिकित्सकों ने शिविर में आए मरीजों की जांच की और उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ वितरित कीं
कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक फुनकान अहमद और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने स्वर्गीय राम बिहारी गुप्ता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि आज उनके सुपुत्र सचिन गुप्ता अपने पिता के अधूरे कार्यों को समाज सेवा के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं, जो प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में समाज सेविका पूजा गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईश्वर लाल शास्त्री, उदय सिंह पुंडीर, हाजी नौशाद अहमद, आदित्य राणा, दीपक अरोड़ा, मनोज गोयल सोनू, हेमेंद्र चौधरी, पूर्व नगर अध्यक्ष कलीम खान, सुभाष सरीन, सरवन गोस्वामी, आदिल फरीदी, शकील अहमद, जाकिर हुसैन, सलमान, रितु कांद्याल, अमित गर्ग सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह आयोजन स्व. राम बिहारी गुप्ता की समाज सेवा की भावना को समर्पित रहा, जिसने “सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है” का संदेश दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.