उत्तराखंड आपदा में जान गंवाने वालों के लिए कांग्रेस का कैंडल मार्च, बारिश में उमड़ी भीड़

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार तेज बारिश और मौसम की खराबी के चलते पहाड़ों पर आपदा का कहर जारी है। बादल फटने और भूस्खलन जैसी घटनाओं ने प्रदेशभर में भारी तबाही मचाई है। कई लोग मलबे में दबकर अपनी जान गंवा बैठे, वहीं एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने कई जिंदगियां बचाने में सफलता भी हासिल की। बावजूद इसके, आपदा ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। घर, होटल और सरकारी इमारतें भारी क्षति का शिकार हुईं।

ऐसे दुखद समय में रविवार को कांग्रेस पार्टी ने मृतकों की आत्मशांति और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए एक कैंडल मार्च का आयोजन किया। यह कार्यक्रम देहरादून स्थित एमडीडीए कॉलोनी, डालनवाला में आयोजित किया गया।

कैंडल मार्च का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया। उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी मोमबत्तियां जलाकर आपदा पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।

प्रीतम सिंह ने इस मौके पर कहा, “कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले और उनके परिजन इस कठिन समय से उबरने की शक्ति प्राप्त करें।”

कैंडल मार्च में पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश सचिव प्रवीण ‘टीटू’ त्यागी, पूर्व पार्षद आनंद त्यागी, प्रवेश त्यागी, पार्षद रोबिन त्यागी और अर्जुन पासी सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।

बारिश के बावजूद श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोगों की भीड़ कम नहीं हुई। श्रद्धांजलि देने वालों में वीरेंद्र पोखरियाल, टीकाराम पांडे, सत्या पोखरियाल, अजय सूद, कुलदीप कोहली, संजय शर्मा, प्रदीप जोशी, आनंद बहुगुणा, महिपाल शाह, पंकज छेत्री, विनीत बंटू, शुभम चौहान, रईस फातिमा, भूपेंद्र फारसी, अनिल उनियाल, गुलशेर मियां, पिंटू मौर्य, सौरव सेमवाल, मोंटी त्यागी, राजकुमार यादव और कमला पासी जैसे कई प्रमुख नाम शामिल रहे।

मोमबत्तियों की रोशनी में निकला यह मार्च आपदा पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना और एकजुटता का प्रतीक बना। लोगों का कहना था कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल मृतकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं, बल्कि समाज में एकता और सहयोग की भावना भी जगाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.