After Header-1

रेखा गुप्ता पर हमले को लेकर महिला मोर्चा का बड़ा एक्शन! जानिए दीप्ति रावत ने क्या कहा?

चंडीगढ़। भाजपा महिला मोर्चा की एक अहम बैठक आज सेक्टर 33 स्थित पार्टी कार्यालय ‘कमलम’ में आयोजित की गई। बैठक में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत विशेष रूप से मौजूद रहीं। उनके आगमन पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और जमीनी स्तर पर कार्य विस्तार करने को लेकर चर्चा हुई। दीप्ति रावत ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार, विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिला है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता समाज में परिवर्तन की मुख्य धारा बन चुकी हैं।
दीप्ति रावत ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह हमला केवल एक महिला नेता पर नहीं, बल्कि पूरे महिला सशक्तिकरण विचारधारा पर आघात है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
बैठक में चंडीगढ़ महिला मोर्चा की अध्यक्ष हीरा नेगी ने कहा कि पूरा संगठन रेखा गुप्ता के साथ खड़ा है। उन्होंने विपक्षी दलों पर महिला नेतृत्व से घबराने का आरोप लगाते हुए कहा कि महिला मोर्चा इस हमले के खिलाफ हर स्तर पर आवाज़ बुलंद करेगा। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर हमले की निंदा की गई और दोषियों को कड़ी सज़ा देने की मांग की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.