धर्मपुर में कांग्रेस को बड़ी ताकत, भाजपा नेता समेत दर्जनों लोगों ने थामा हाथ

उत्तराखंड की राजनीति में कांग्रेस पार्टी को लगातार मजबूती मिल रही है। शनिवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के मथुरावाला स्थित वार्ड नंबर 85, आशीर्वाद एंक्लेव में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान नवीन छेत्री ने अपने समर्थकों संग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला मौजूद रहीं।

नवीन छेत्री के साथ-साथ क्षेत्र के दर्जनों लोग भी कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि यह कांग्रेस की विचारधारा की जीत है। जनता अब बदलाव चाहती है और यही कारण है कि विभिन्न दलों और वर्गों से लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा राज में लगातार कानून-व्यवस्था बिगड़ रही है। महंगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं। खासकर युवा वर्ग में बेरोजगारी के कारण गहरी नाराजगी है। यही वजह है कि जनता का मोह भाजपा से टूट रहा है और लोग कांग्रेस को विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में एके बहुगुणा, जीपी ममगाई, आयुष भट्ट, शोभा भट्ट, उर्मिला भट्ट, पविता पंवार, रीता रमोला, संतोषी रावत, अंजू बिष्ट, अनीता डोभाल, अनुराधा गुसाईं, अखिलेश भट्ट, शिवशरण थलवाल, दिनेश बगियाल, सुनील उनियाल, राकेश बिजलवान, आशा थापा, सोहन शाही, सुचित्रा छेत्री, अर्चना थापा, राजकुमार सिंह छेत्री, सुरेंद्र थापा, आनंद सिंह छेत्री, राजेश थापा, रत्ना देवी, भीमकला देवी, ठाकुर मलपुन, आनंद सिंह बिष्ट, कैलाश मैथानी, सतीश नेगी और राधिका नेगी सहित कई स्थानीय नागरिक शामिल थे।

कांग्रेस नेताओं का मानना है कि यह जनसमर्थन का रुझान आने वाले समय में पार्टी को और मजबूती देगा। पार्टी संगठन ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को साझा करने का आह्वान भी किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.