उत्तराखंड में 3 दिन का भारी बारिश अलर्ट! कौन-कौन से जिले हैं सबसे ज्यादा खतरे में?

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम फिर से कहर बरपाने के मूड में है। अगले तीन दिनों (13 से 15 अगस्त) तक राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

राज्य के हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में आज के लिए रेड अलर्ट है, जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर और चंपावत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

13 अगस्त को भी यही हालात रहेंगे, जबकि 14 और 15 अगस्त को लगभग पूरे राज्य में भारी बारिश का अलर्ट है। इससे नदियों का जलस्तर बढ़ने, भूस्खलन, और सड़क मार्ग बंद होने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आपात बैठक कर सभी जिलों को सतर्क कर दिया है। संवेदनशील क्षेत्रों में अलार्म सिस्टम, चेतावनी संकेत बोर्ड, और बचाव टीमों को तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। जलभराव वाले इलाकों में नाव और राफ्ट, और पहाड़ी क्षेत्रों में जेसीबी व पोकलैंड मशीनों को तैनात रखने के आदेश दिए गए हैं।

राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष ने आपात स्थिति में संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं: 0135-2710335, 1070, 1077, 9058441404, 8218867005।

**चारधाम यात्रा मार्ग** भी कई स्थानों पर बंद हो चुके हैं। सरकार की कोशिश है कि भारी बारिश से पहले ही अधिकतम सुरक्षा उपाय लागू किए जाएं और जनहानि को रोका जा सके।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.