कोटद्वार/देहरादून। पौड़ी जिले से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है, जहां किलबोखाल से कोटद्वार आ रही बोलेरो पर अचानक पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है।
हादसे की जानकारी देते हुए बोलेरो चालक देवेंद्र उर्फ धर्मु ने बताया कि कोटद्वार सिद्धबली बैरियर से कुछ दूरी पहले अचानक पहाड़ी से एक विशाल बोल्डर उनकी गाड़ी पर आ गिरा, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार की गई है:
- सतबीर पुत्र राजेंद्र लाल, निवासी ग्राम लेकूंली किलबोखाल, थाना रिखणीखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल
- रविंद्र उर्फ मोटा पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी गांव फतेहपुर, थाना रिखणीखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल
घायलों में शामिल हैं:
- मीनाक्षी, पत्नी भारत सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम ढीमकी (हाल निवासी ग्राम नंदपुर, कोटद्वार)
- पंकज कुमार, पुत्र हरिश्चंद्र, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम ढीमकी
- सिमरन, पुत्री मनीराम, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम ढीमकी
- देवेंद्र उर्फ धर्मु, पुत्र वीरेंद्र सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम लेकुली, किलबोखाल (चालक)
- दिनेश, पुत्र सोहनलाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बमण खोला
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य चलाया और दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारण क्षेत्र में शोक की लहर है।