नारायणपुर: मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर, हथियार और अन्य सामान बरामद

नारायणपुर।छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गईं। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, माओवादियों के माड़ डिवीजन की मौजूदगी की सूचना मिलने पर नारायणपुर और कोंडागांव जिलों की संयुक्त जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और विशेष कार्य बल (STF) की टीम को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।

बुधवार शाम अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया।

मुठभेड़ स्थल से एक इंसास राइफल, एक .315 बोर राइफल, मेडिकल किट और नक्सली साहित्य सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान अब भी जारी है और अन्य जानकारी एकत्र की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.