पौड़ी के प्रसिद्ध राज्य आंदोलनकारी नेता कुंज बिहारी नेगी के निधन पर धीरेंद्र प्रताप ने शोक जताया

देहरादून/ नयी दिल्ली।स्वर्गीय कुंज बिहारी नेगी को पौड़ी की आम जनमानस के जाने-माने और बहुत ही लोकप्रिय नेता के रूप में याद करते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि कुंज बिहारी नेगी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा उन्होंने पूरे राज्य आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और लंबी यात्राएं सही उन्होंने कहा पौड़ी नगर पालिका के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने नगर के विकास के लिए अधिक प्रयास किया उन्होंने कहा उनके निधन से पौड़ी जनपद में अपने एक बहुत ही लोकप्रिय और जनता के निष्ठावान नेता को खो दिया है उन्होंने कहा यही नहीं उत्तराखंड आंदोलन में भी उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.