IAS बंशीधर तिवारी को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी

देहरादून।उत्तराखण्ड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बंशीधर तिवारी को शासन ने एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें मुख्यमंत्री के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही श्री तिवारी अब मुख्यमंत्री कार्यालय से भी सीधे रूप से जुड़े रहेंगे।

वर्तमान में बंशीधर तिवारी के पास पहले से ही कई अहम जिम्मेदारियाँ हैं। वे महानिदेशक (सूचना), उपाध्यक्ष एमडीडीए (देहरादून विकास प्राधिकरण) तथा अपर सचिव, सूचना विभाग जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं।

आईएएस तिवारी को कार्यकुशलता, प्रशासनिक अनुभव और दक्षता के लिए जाना जाता है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ने के बाद उनके कार्यों की निगरानी और समन्वय की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाएगी।

प्रदेश सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक मजबूती और पारदर्शिता की दिशा में एक और कदम माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.