जनसहयोग से जारी है भोजन सेवा: राष्ट्रीय सेवा मंच का अनुकरणीय प्रयास

भुरकुंडा।समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए राष्ट्रीय सेवा मंच द्वारा भुरकुंडा साप्ताहिक बाजार परिसर में जरूरतमंदों के बीच हर सप्ताह की तरह भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह सेवा विशेष रूप से दातून-पत्तल बेचने वाले अत्यंत गरीब परिवारों की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को केंद्र में रखकर की गई, जिससे उन्हें एक वक़्त का सम्मानजनक भोजन मिल सका।

इस जनकल्याणकारी सेवा कार्य में मंच के अध्यक्ष डब्लू सिंह, उमाशंकर जायसवाल, रिंकू वर्णवाल, प्रो. रामानुज सिंह, उदयभान दुबे, लालू उरांव, विजय राम, लखन राम, कारू यादव, आशुतोष कुमार, सूरज शर्मा, गौतम अग्रवाल, शुक्रा करमाली, मोहम्मद शाहिद समेत अन्य समाजसेवियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। मंच के अध्यक्ष डब्लू सिंह ने कहा,

“हमारा प्रयास है कि कोई भी भूखा न सोए। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भोजन पहुँचे, यही हमारा संकल्प है। इस सेवा को हम जनसहयोग से आगे भी निरंतर जारी रखेंगे।”
कार्यक्रम के दौरान लोगों के चेहरों पर आई मुस्कान ने यह सिद्ध कर दिया कि छोटी-छोटी कोशिशें भी बड़े बदलाव ला सकती हैं। संस्था ने आम जनता से भी इस पुण्य कार्य में सहयोग की अपील की है, ताकि यह सेवा और अधिक व्यापक रूप ले सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.