After Header-1

वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु वरिष्ठ नागरिक कल्याण पोर्टल scw.dosje.gov.in

रामगढ़। वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु वरिष्ठ नागरिक कल्याण पोर्टल scw.dosje.gov.in का लॉन्च राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया गया है।

यह एक एकीकृत डिजटल प्लेटफ़ॉर्म है जिसका उदेश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं, सेवाओं और सूचनाओं का वरिष्ठ नागरिकों तक पहुँच को सुगम बनाना है।

यह पोर्टल इन सभी प्रकार के सूचनाओं का प्रसार करने हेतु वन स्टॉप सोल्यूशंस का काम करेगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इस प्लेटफ़ॉर्म को सुलभ बनाने तथा इस यूआरएल की पहुँच और उपयोगिता को बढ़ाने हेतु इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया है। पोर्टल के माध्यम से देश भर में वरिष्ठ नागरिकों संबंधी संचालित सभी प्रकार की योजनाओं, नीतियों तथा कार्यक्रमों से अवगत कराया जा सकेगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.