पेंशनर कल्याण समाज की बैठक में 55 प्रतिशत बढ़ोतरी राशि मिलने पर हर्ष

गोला। झारखंड पेंशनर कल्याण समाज की मासिक बैठक रविवार को एसएस प्लस टू हाई स्कूल परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता बालगोविंद राम करमाली ने की।

इस दौरान संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। विशेष सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही पेंशनरों का बढ़ा हुआ 55 प्रतिशत राशि मिलने से हर्ष व्यक्त किया गया।वही सेवानिवृत शिक्षक यूसुफ मियां के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

मौके पर रामस्वरूप लाल खन्ना, सोहन राम बेदिया, काशीनाथ राम बेदिया, श्रीकांत महतो, घनश्याम प्रजापति, बलराम करमाली, बच्चन प्रजापति, चंद्रमोहन बेदिया, गोपी प्रसाद, गिरधारी प्रजापति, वासुदेव महथा, भोला बेदिया, पारसनाथ बेदिया, महेश्वर राम, विभूति उपाध्याय, वासुदेव राम आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.