After Header-1

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता रथ को किया गया रवाना

रामगढ़। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलित कर जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। जागरुकता कार्यक्रम अंतर्गत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

जागरूकता रथ द्वारा पूरे जिले मे तंबाकू के हानिकारक प्रभाव एवं राष्ट्रीय निशुल्क तंबाकू नाशमुक्ति न 1800-11-2356 का प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिला कुष्ठ पदाधिकारी डॉ तूलिका रानी ने बताया की इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस का थीम “तंबाकू दिखावे का दम , इरादों मे जहर, आकर्षण के पीछे का खतरनाक सच” को उजागर करना है।

इस दिखावे के दम को लोगों के सामने लाना हमारी जिम्मेवारी है। इस निशुल्क नंबर पर कोई भी जो तंबाकू छोड़ना चाहते है सोमवार को छोड़कर सुबह 8 बजे से रात्री 8 बजे तक परामर्श ले सकते है।

सिविल सर्जन ने बताया की हमे सबसे पहले स्कूल के आस पास अभियान चलकर तंबाकू बिक्री न हो इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि स्कूल के बच्चों को बचाना सबसे आवस्यक है क्योंकि तंबाकू ही पहला रास्ता है जिसके बाद बच्चे नशीली द्रव्यों के सेवन की ओर आगे बढ़ते है। कार्यक्रम के दौरान जिला यक्ष्मा पदाधिकारी , जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.