After Header-1

अमेरिका में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या, यहूदी संग्रहालय के पास हुई गोलीबारी

वाशिंगटन। वाशिंगटन स्थित इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की बुधवार शाम एक यहूदी संग्रहालय के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम ने यह जानकारी दी।

नोएम ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ‘कैपिटल यहूदी संग्रहालय’ के बाहर हुई गोलीबारी में दो कर्मचारियों के मारे जाने की जानकारी दी। यह संग्रहालय देश की राजधानी में एफबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय से कुछ दूरी पर स्थित है। अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने कहा कि वह पूर्व न्यायाधीश जीनिन पीरो के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। पीरो वाशिंगटन में अमेरिकी अटॉर्नी के पद पर कार्यरत हैं। संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने गोलीबारी को ‘‘यहूदी विरोधी आतंकवाद का घृणित कृत्य’’ करार दिया।

पुलिस ने बुधवार देर रात तक गोलीबारी की घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी नहीं दी थी। डैनन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि अमेरिकी अधिकारी इस आपराधिक कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। इजरायल दुनिया भर में अपने नागरिकों और प्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए दृढ़ता से काम करना जारी रखेगा।’’

Leave A Reply

Your email address will not be published.