After Header-1

‘बेस्ट पीआर कंपनी ऑफ द ईयर’ का खिताब पीआर 24×7 को

इंदौर: पब्लिक रिलेशंस की दुनिया में भरोसे का नाम और देश की अग्रणी पब्लिक रिलेशंस और कम्युनिकेशन कंपनी, पीआर 24×7 ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भरोसे, प्रतिबद्धता और इनोवेशन के दम पर बनाई गई पहचान, समय के साथ मजबूत होती जाती है। शनिवार को ग्लोबल ट्रायंफ फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘वर्ल्ड बिज़नेस कॉन्क्लेव 2025’ में पीआर 24×7 को ‘बेस्ट पीआर कंपनी ऑफ द ईयर’ के सम्मान से नवाज़ा गया। यह उपलब्धि सिर्फ एक अवॉर्ड तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह 25 वर्षों की निरंतर मेहनत, रणनीतिक दृष्टिकोण और क्लाइंट्स की संतुष्टि का प्रमाण है।

पीआर 24×7, जो अपने मजबूत मीडिया मॉनिटरिंग सिस्टम, क्षेत्रीय पहुँच और प्रभावशाली ब्रांड नैरेटिव्स के लिए जाना जाता है, आज भारत की रीजनल पीआर इंडस्ट्री का भरोसेमंद चेहरा बन चुका है। कंपनी ने हर चुनौती को अवसर में बदलते हुए यह दिखाया है कि असली कम्युनिकेशन सिर्फ पहचान नहीं, रिश्ते भी बनाता है।

परिणीता नागरकर, प्रेसिडेंट- क्लाइंट रिलेशनशिप एंड मार्केटिंग, पीआर 24×7 ने इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह अवॉर्ड हमारी टीम के समर्पण, दृष्टिकोण और क्लाइंट्स के साथ हमारी साझेदारी का परिणाम है। हम मानते हैं कि हर ब्रांड की कहानी खास होती है, और हमारा काम है उसे सही मंच तक पहुँचाना। यह खिताब हमें अपना सर्वश्रेष्ठ देते रहने के लिए प्रेरित करता है कि हम अपने मिशन को और मजबूती से आगे बढ़ाएँ।”

इससे पहले भी पीआर 24×7 को चाणक्य अवॉर्ड (2018), तीन बार क्वालिटी मार्क अवॉर्ड, कोविड हीरोज़ अवॉर्ड, टेकबेहिमोथ्स अवॉर्ड और हाल ही में सेम्बीज़ आइकॉन स्टार अवॉर्ड (2024) जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। हर उपलब्धि इस बात की गवाही है कि पीआर 24×7 न सिर्फ एक सर्विस प्रोवाइड है, बल्कि वह ब्रांड्स और जनता के बीच भरोसे का दूसरा नाम भी है। आज जब दुनिया तेजी से बदल रही है, पीआर 24×7 अपने मूल्यों, प्रतिभा और टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ते हुए यह सुनिश्चित कर रहा है कि कम्युनिकेशन सिर्फ शोर नहीं, बल्कि गहरा असर भी साबित हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.